1st Bihar Published by: Updated Jan 10, 2022, 10:18:35 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये।
आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल सेंटर रेफर किया है।
घायल व्यक्ति की पहचान कंगोपी पंचायत क्षेत्र संख्या 24 के बीडीसी सदस्य गयासुद्दीन खान के रुप में हुई है। घटना मीरगंज के सबैया मोड़ के पास हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गयासुद्दीन चाय पी रहे थे तभी इसी दौरान अज्ञात अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।