Hindi News / news / डॉक्टर हत्याकांड में नया मोड़, मर्डर के 5 दिन बाद पत्नी भी लापता

डॉक्टर हत्याकांड में नया मोड़, मर्डर के 5 दिन बाद पत्नी भी लापता

1st Bihar Published by: Updated Jan 18, 2020, 11:56:20 AM

डॉक्टर हत्याकांड में नया मोड़, मर्डर के 5 दिन बाद पत्नी भी लापता

- फ़ोटो

CHHAPRA : मशरक में हुए डॉक्टर हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं कि इस कांड में एक नया मोड़ आ गया. पति की हत्या होने के पांच दिन बाद ही पत्नी प्रियंका भी लापता हो गई है. 

इस बाबत मृत डॉक्टर के पिता देवेन्द्र कुमार सिंह ने मशरक थाना में एक आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बहू प्रियंका बुधवार की रात से ही घर से गायब हो गईं हैं. परिजनों ने इसकी काफी खोजबीन की पर प्रियंका का कोई पता नहीं चला. प्रियंका का मोबाइल नंबर भी स्वीच ऑफ आ रहा है. पति के हत्या के पांच दिन बाद ही पत्नी के गायब हो जाने से इलाके में तरह तरह की चर्चाएं चल रही है.

बता दें कि 10 जनवरी को ही पानापुर एवं मशरक थाना इलाके के ग्रामीण इलाके में डाक्टरी करने वाले 40 साल के शिवकुमार सिंह की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. वे अपनी पत्नी, दो बटी और एक पुत्र के साथ मशरक में ही रहते थे.