ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: खत्म हुआ बिहार विधासभा चुनाव को लेकर वोटिंग, अब रिजल्ट का इंतजार, इस दिन होगा फैसला और नीतीश या तेजस्वी; किसको मिलेगी गद्दी? भोजपुर में महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा Delhi blast : लाल किला विस्फोट पर अमित शाह की सख्त कार्रवाई, एनआईए को जांच और दोषियों पर यूएपीए के तहत मुकदमा; कहा - 'एक-एक गुनहगार को अंजाम भुगतना होगा', Bihar Election 2025: 95 साल के उम्र में जज्बा, ई-रिक्शा से मतदान करने आ रही बुजूर्ग की हसरत रह गई अधूरी; जानिए क्या हुआ? Bihar Election 2025: शिवहर में बोगस वोट डालने की कोशिश, चार गिरफ्तार, डीएम ने की पुष्टि Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार के इस प्रसिद्ध मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा, रखी जा रही सख्त निगरानी Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार के इस प्रसिद्ध मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा, रखी जा रही सख्त निगरानी Bihar School Mobile Ban: बिहार के स्कूलों में छात्रों के मोबाइल पर लगा बैन, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त निर्देश; जानें क्या है वजह Muzaffarpur train incident : वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, ब्रेक वाइंडिंग की खामी से उठा धुआं, 25 मिनट रुकी रही ट्रेन Bihar Election : तेज प्रताप यादव बोले– महुआ अब हमारे नाम से जाना जाता है, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी से होगा बदलाव

छठ पर इस साल कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. भगवान भास्कर का कब होगा दर्शन

1st Bihar Published by: Updated Tue, 09 Nov 2021 07:37:45 AM IST

छठ पर इस साल कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. भगवान भास्कर का कब होगा दर्शन

- फ़ोटो

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो चुका है। कल यानी बुधवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे जबकि गुरुवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। छठ के मौके पर इस साल बीते कुछ सालों की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। गंगा घाटों पर जाने वाले व्रतियों और उनके साथ अन्य लोगों को पहले से ज्यादा ठंड महसूस होगी। छठ पर भगवान भास्कर के दर्शन कब होंगे यह फर्स्ट बिहार आपको बता रहा है। 


पिछले साल की तुलना में इसबार सूर्य देवता के दर्शन 10 मिनट पहले हो जाएंगे। 2020 में छठ 20 और 21 नवंबर को था। तब सूर्यास्त 4:59 बजे और सूर्योदय 6:11 बजे हुआ था। इस साल सूर्यास्त 5:02 बजे और सूर्योदय लगभग 6 बजे होने की उम्मीद है। छठ के मौके पर 10 नवंबर को दिन के समय अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री और 11 नवंबर को सुबह पारा 13 से 16 डिग्री के बीच होने के आसार हैं। सुबह कोहरा होने की वजह से सूरज देवता के दर्शन में देरी हो सकती है। 


पटना मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटे के बाद हवा के रुख में परिवर्तन होगा। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की तरफ से प्रवाहित होने वाली हवा का रुख पूर्व की तरफ से होगा। इस दौरान उसकी तीव्रता 5 से 7 किलोमीटर होगी। इसके प्रभाव से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की से गिरावट और रात में कुछ वृद्धि होने के आसार हैं। जबकि, 10 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की तरफ से हवाएं चलेगी। जिसके प्रभाव से मौसम सर्द होगा। पटना में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रिकार्ड किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 16.4 रिकार्ड किया गया।