ब्रेकिंग न्यूज़

Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार के इस प्रसिद्ध मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा, रखी जा रही सख्त निगरानी Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार के इस प्रसिद्ध मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा, रखी जा रही सख्त निगरानी Bihar School Mobile Ban: बिहार के स्कूलों में छात्रों के मोबाइल पर लगा बैन, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त निर्देश; जानें क्या है वजह Muzaffarpur train incident : वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, ब्रेक वाइंडिंग की खामी से उठा धुआं, 25 मिनट रुकी रही ट्रेन Bihar Election : तेज प्रताप यादव बोले– महुआ अब हमारे नाम से जाना जाता है, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी से होगा बदलाव Delhi Blast Case: दिल्ली कार धमाके की जांच का जिम्मा अब NIA के हवाले, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग Delhi Blast Case: दिल्ली कार धमाके की जांच का जिम्मा अब NIA के हवाले, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग पाकिस्तान में कार धमाके से अब तक 12 लोगों की मौत, दो दर्जन घायल, रक्षा मंत्री ने काबुल को जिम्मेदार ठहराया Bihar Election 2025: “मन गदगद है, मेरे बिहार ने कमाल कर दिखाया है", वोटिंग प्रतिशत बढ़ने पर तेजस्वी यादव का बयान Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग के बीच अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार, जानिए.. क्या है वजह?

राम की शरण पहुंचे हनुमान, द्रौपदी का किया समर्थन

1st Bihar Published by: Updated Wed, 22 Jun 2022 07:57:05 AM IST

राम की शरण पहुंचे हनुमान, द्रौपदी का किया समर्थन

- फ़ोटो

PATNA : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। बीजेपी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन चिराग पासवान ने कर दिया है। चिराग पासवान के पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं था, फर्स्ट बिहार में यह बात पहले ही बता दी थी और अब चिराग पासवान ने इस बात का ऐलान खुद ट्वीट करते हुए कर दिया है। हालांकि चिराग पासवान ने आज सुबह 11 बजे प्रेस वार्ता बुलाई है लेकिन वह कुछ घंटे का इंतजार भी नहीं कर सके और आखिरकार ट्वीट करते हुए ही द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर दिया है। 


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. NDA के द्वारा श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना हमारे लिए गर्व की बात है। देश में ऐसा पहली बार होगा जब एक आदिवासी समाज से आने वाली बेटी देश के सर्वोच्च पद का दायित्व ग्रहण करेगी। लोजपा (रामविलास) भाजपा के इस फैसले का पूर्ण रुप से समर्थन करती है। चिराग ने आगे लिखा है.. आदिवासी समाज से आने के बावजूद भी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने आज जो मुकाम हासिल किया है यह उनकी काबिलियत एवं संघर्ष का ही परिणाम है। समाज के वंचित वर्ग से देश के सर्वोच्च पद की दावेदारी...करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणादायक है।


आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने जब द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की लगभग उसी वक्त राजनाथ सिंह ने चिराग पासवान को किया था। चिराग पासवान उन्होंने इस बात का भरोसा दिया था कि प्रधानमंत्री मोदी हर समय उनके साथ खड़े हैं, इसके बाद चिराग भी बीजेपी से नजदीकियों को लेकर बेचैन हो गए थे। वैसे भी चिराग पासवान के पास कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने आनन-फानन में अपनी पार्टी के प्रमुख नेताओं को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद यह तय हुआ कि आज सुबह 11 बजे चिराग प्रेस वार्ता कर अधिकारी ऐलान करेंगे लेकिन बीजेपी को समर्थन देने के लिए और व्याकुल चिराग पासवान चंद घंटों का इंतजार भी नहीं कर पाए और आखिरकार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर दिया।