Hindi News / news / चोरी के आरोप में मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचा युवक, पुलिस...

चोरी के आरोप में मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचा युवक, पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान

1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Feb 15, 2021, 2:21:23 PM

चोरी के आरोप में मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचा युवक, पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान

- फ़ोटो

BEGUSARAI:-  बेगूसराय में भीड़ का क्रूर चेहरा एक बार फिर देखने को मिला जहां चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को भीड़ से निकाला और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस की तत्परता से मॉब लिंचिंग की घटना को टाला जा सका। 


घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के डाकबंगला बिष्णुपर निवासी 19 वर्षीय कर्ण कुमार के रूप में की गई है। जिस पर चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। वह भीड़ के हत्थे चढ़ गया जिसके बाद लोगों ने लाठी-डंडे और बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। वह खुद को बेकसुर बताता रहा लेकिन उसकी बातें किसी ने नहीं सुनी लोग लगातार उसे पीटते रहे जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 


घायल युवक के भाई ने बताया कि कर्ण कुमार दिल्ली में रहकर ट्रांसपोर्ट में काम करता था हाल ही में वह दिल्ली से बेगूसराय आया था। चोरी के आरोप में आज लोगों ने उसी जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।