Hindi News / news / सीएम और राज्यपाल ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, तेजस्वी समेत कई नेताओं ने...

सीएम और राज्यपाल ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, तेजस्वी समेत कई नेताओं ने किया ट्वीट

1st Bihar Published by: Updated Oct 08, 2019, 11:46:55 AM

सीएम और राज्यपाल ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, तेजस्वी समेत कई नेताओं ने किया ट्वीट

- फ़ोटो

PATNA : आज देशभर में दशहरा का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर तरफ खुशियों का माहौल है. विजयादशमी को राजधानी के लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है. ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण का 75 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है. सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान ने लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी ट्वीट कर बधाई दी.