CM का बड़ा फैसला : अब दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, जानिए क्या है पूरा मामला

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 08, 2023, 6:55:36 PM

CM का बड़ा फैसला : अब दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, जानिए क्या है पूरा मामला

- फ़ोटो

DESK : बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़ दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके साथ ही  ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। यह बातें कोई काम इंसान नहीं बल्कि एक प्रदेश के सीएम ने कही है। जिसके बाद अब सीएम के इस फैसले का सभी तरफ जोर - शोर से चर्चा किया जा रहा है। 


दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने कहा कि राजस्थान में अब दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। उन्होंने लोगों से ऐसे आरोपियों का बहिष्कार करने का आग्रह किया। सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा।


अशोक गहलौत ने ट्विट करते हुए यह जानकारी दी है कि-  राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा एवं राज्य सरकार/ पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा। ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है।


मालूम हो कि, राजस्थान में पिछले कुछ महीनों में ऐसे अपराधों की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अब राज्य में ऐसे आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी।