Hindi News / news / सीएम के सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में चल रहा इलाज

सीएम के सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में चल रहा इलाज

1st Bihar Published by: Updated Nov 28, 2020, 10:40:04 AM

सीएम के सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में चल रहा इलाज

- फ़ोटो

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने नींद की गोली खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. परिजनों ने उन्हें बेंगलुरु के रमैया मेमोरियल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. 


मामले की जानकारी खुद सीएम येदियुरप्पा ने दी. वह खुद अपने सचिव से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने कहा है कि वह एनआर संतोष के परिजनों से बातचीत करेंगे. उन्हें इसके पीछे का कराण अभी नहीं पता है. उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. चिंता की कोई बात नहीं है. 


सीएम ने बताया कि जब वे संतोष से मिले तो वो काफी खुश थे. शुक्रवार सुबह उन्होंने उनके साथ 45 मिनट तक वॉक किया था. उन्हें नहीं पता कि उनके सचिव ने ऐसा क्यों किया. पुलिस के मुताबिक संतोष द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.