1st Bihar Published by: Updated Mar 01, 2021, 12:40:38 PM
- फ़ोटो
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर राज्य सभा के पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरी शुभकानाएं उनके साथ है। वे यशस्वी हो और हमेशा आगे बढ़ें यही कामना करता हूं। आर.के.सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी जनता को साथ लेकर सबका साथ-सबका विश्वास के सिद्धांत पर जनहित में कार्य करते रहें।
पुराने दिनों को याद करते हुए पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने कहा हम सभी जे.पी.आन्दोलन के साथी हैं। कई लोगों का जन्म 1951 में ही हुआ हैं। नीतीश जी भी 1951 के हैं। मेरा जन्म भी 1951 में हुआ है। राजनाथ सिंह और प्रकाश जावड़ेकर भी 1951 के हैं। 1951 में जन्मे लोग काफी संख्या में लोग है जो 1974 के जे.पी. आन्दोलन में जुड़े थे और आज सभी अपने-अपने ढंग से समाज की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी उनमें अग्रणी हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ।