1st Bihar Published by: Updated Oct 18, 2019, 1:45:52 PM
- फ़ोटो
BANKA : जेडीयू उम्मीदवार के लिए उपचुनाव में वोट मांगने निकले नीतीश कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा है। बांका के बेलहर में चुनावी जनसभा करने के दौरान नीतीश कुमार को यह विरोध झेलना पड़ा है। नीतीश कुमार को स्कूली छात्राओं ने काला झंडा दिखाया है।
सीएम नीतीश बेलहर विधानसभा उपचुनाव में जेडीयू उम्मीदवार लालधारी यादव के लिए चुनावी जनसभा करने पहुंचे थे लेकिन जनसभा के दौरान ही छात्राओं ने काला झंडा लहराते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।
सीएम नीतीश का विरोध करने वाली ये छात्राएं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की हैं। इनकी नाराजगी इस बात को लेकर है कि बिहार बोर्ड ने स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है।