1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 01, 2024, 1:41:11 PM
- फ़ोटो
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 73वां जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री को लगातार बधाईयां मिल रही हैं और हर कोई उनके दीर्घायू होने की कामना कर रहा है। मुकेश सहनी ने भी उन्हें बधाई दी है।
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी और ईश्वर से नीतीश कुमार के दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की।
मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं।