ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय

CM नीतीश कुमार के पास कितना कैश, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 07 Mar 2024 07:05:59 AM IST

CM नीतीश कुमार के पास कितना कैश, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में पिछले 17 सालों से भी अधिक समय तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज नीतीश कुमार के पास कितना कैश हैं, यह सवाल अक्सर कई लोगों के मन में घूमता रहता है। अक्सर लोग यह कहते हैं कि फलाना तो मुखिया है तो इतना रुपया है और नीतीश कुमार यो मुख्यमंत्री ही हैं तो उनके पास तो बात ही अलग होगी। ऐसे में अब आज हम आपको सीएम के पास कितना कैश हैं और कितनी सम्पति हैं इसकी सभी तरह की जानकारी देंगे। यह पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे की सीएम नीतीश कुमार के पास कितना कैश है। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास महज 22,052 रुपये ही नगद हैं। मंगलवार को विधान परिषद के चुनाव के लिये अपना नामांकन पर्चा दाखिल करते समय मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी है। हालांकि, उनकी कुल चल संपत्ति 16.82 लाख जबकि अचल संपत्ति के रूप में दिल्ली के द्वारिका में एक फ्लैट है जिसका बाजार मूल्य करीब 1.148 करोड़ है। इस फ्लैट का खरीद मूल्य 13.78 लाख था।


वहीं, जदयू के दूसरे उम्मीदरवार मो. खालिद अनवर के पास 28,600 रुपये नगद हैं। उनकी चल संपत्ति  3.01 करोड़ और अचल संपत्ति 3.17 करोड़ है। वे हथियार के शौकीन हैं। उनके पास पिस्टल और राइफल भी है। यही नहीं हम के नेता और राज्य के मंत्री संतोष सुमन के पास 49,500 रुपये नगद है। उनकी कुल चल संपत्ति 82.62 लाख और अचल संपत्ति 1.72 करोड़। उन्हें भी हथियार का शौक है। उनके पास भी पिस्टल और राइफल है।


आपको बताते चलें कि, बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद में निर्वाचन के लिए जदयू उम्मीदवार के रूप में विधानसभा के सचिव के कक्ष में नामांकन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथी वार विधान परिषद के सदस्य बनेंगे। उनके अलावा जदयू के खालिद अनवर और हम के संतोष सुमन ने भी नामांकन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य प्रस्तावक ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव थे।