1st Bihar Published by: Updated Sep 23, 2019, 7:41:50 PM
- फ़ोटो
PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने पटना के पुनाईचक स्थिति पार्क में शूरवीर भामासाह की प्रतिमा का अनावरण किया.
दो सितंबर को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स में बिहार राज्य खाद्यान व्यवसायी संघ द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन में सीएम ने कहा था कि जल्द ही भामासाह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा.
अनावरण के दौरान बिहार मारवाड़ी सम्मेलन और बिहार वैश्य महासभा के लोगों ने सीएम नीतीश का स्वागत किया. इस मौके पर सुशील मोदी, नंदकिशोर यादव, अशोक चौधरी,समेत कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे.