Hindi News / news / कांग्रेस के दो विधायकों पर गंभीर आरोप, चलती ट्रेन में महिला के साथ...

कांग्रेस के दो विधायकों पर गंभीर आरोप, चलती ट्रेन में महिला के साथ की छेड़खानी, FIR दर्ज

1st Bihar Published by: Updated Oct 08, 2022, 10:44:36 AM

कांग्रेस के दो विधायकों पर गंभीर आरोप, चलती ट्रेन में महिला के साथ की छेड़खानी, FIR दर्ज

- फ़ोटो

DESK : खबर मध्यप्रदेश के सागर की है, जहां कांग्रेस के दो विधायकों पर गंभीर आरोप लगा है। विधायकों ने चलती ट्रेन में महिला के साथ छेड़खानी की है। महिला द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद छेड़खानी के धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है। दरअसल, दोनों कांग्रेसी विधायकों ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया है। 




बताया जा रहा है कि रेवांचल एक्सप्रेस में महिला यात्री रीवा से भोपाल जा रही थी। तभी दो लोग वहां आए और महिला को छेड़ने लग गए। इसकी जानकारी सागर जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद अहिरवार ने दी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद सागर जीआरपी की एक महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी सागर से ट्रेन में बैठ गए और मामले की तहकीकात में जुट गए। 




प्रमोद अहिरवार ने बताया कि हमारे स्टाफ ने चलती ट्रेन में महिला की शिकायत दर्ज किया।  शिकायत कॉपी के आधार पर विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनील सर्राफ के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में एफआईआर दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।