1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 14, 2024, 12:19:13 PM
- फ़ोटो
DESK: राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस को डबल झटका लगा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा के बाद अब असम में कांग्रेस के बड़े नेता ने पार्टी को गुड बाय बोल दिया है। राहुल गांधी की यात्रा से पहले इन दोनों नेताओं के इस्तीफे को पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
दरअसल, कांग्रेस को सबसे पहला झटका मुंबई में लगा है, जहां पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। 47 वर्षीय मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया है। इसके तुरंत बाद असम में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका तब लगा जब असम में अपूर्ब भट्टाचार्य ने कांग्रेस के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। वे एक दशक से ज्यादा समय तक कांग्रेस में रहे। राहुल गांधी की यात्रा से पहले असम में कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है।
बता दें कि असम में कांग्रेस लगातार झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। साल 2023 के नवंबर महीने में असम कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं ने हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। राहुल गांधी की न्याय यात्रा महाराष्ट्र और असम से भी निकलेगी। दोनों राज्यों में दो बड़े नेताओं के पार्टी से इस्तीफा देने को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।