विपक्ष को करारा जवाब: 'बीमार' कहने वालों की नीतीश ने कर दी बोलती बंद, 84 चुनावी रैलियों को किया संबोधित Bihar Election 2025: ‘तेजस्वी बनेंगे सीएम, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को बुलाएंगे’, मीसा भारती का बड़ा दावा Bihar Election 2025: ‘तेजस्वी बनेंगे सीएम, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को बुलाएंगे’, मीसा भारती का बड़ा दावा बगहा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विद्यालय का छज्जा गिरा, तीन किशोर घायल Bihar Election 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरजेडी और कांग्रेस पर बोला हमला, लोगों को लाल झंडे वालों से किया सचेत Bihar Election 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरजेडी और कांग्रेस पर बोला हमला, लोगों को लाल झंडे वालों से किया सचेत Police Transfer Posting: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASP स्तर के 23 अधिकारियों का तबादला Police Transfer Posting: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASP स्तर के 23 अधिकारियों का तबादला Bihar Election 2025: ‘पहले वाले ने कोई काम नहीं किया, उसे वोट मत दीजिएगा’, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मतदाताओं से अपील तेजस्वी यादव की अरवल में हुंकार: हर घर को मिलेगी नौकरी, बनेगी पढ़ाई-दवाई और कार्रवाई वाली सरकार
1st Bihar Published by: Updated Sat, 17 Apr 2021 07:22:42 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : कोरोना ने अब पटना में मौत की रफ्तार तेज कर दी है। राजधानी के श्मशान घाटों पर कोरोना संक्रमितों के शवों को जलाने के लिए लोग मशक्कत करते दिख रहे हैं। हालात देखकर पटना नगर निगम ने नई पहल की है। अब विद्युत शवदाहगृह खाली नहीं रहने पर शवों को लकड़ी पर भी जलाया जाएगा। जिसका खर्च नगर निगम देगा।
पटना के तीनों शमशान घाटों पर संक्रमित शवों के आने का सिलसिला जारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए संक्रमित शवों को लकड़ी पर भी जलाया जाएगा और इस पर जो खर्च आएगा उसे पटना नगर निगम देगा।
नगर निगम के नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने बताया कि बांस घाट, गुलबी घाट और खाजेकलां घाट पर संक्रमित शवों को जलाया जा रहा है। यहां कुल पांच विद्युत शवदाह मशीन हैं। जिसमें से गुलबी घाट पर एक मशीन में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। चार मशीनों पर शवों को जलाया जा रहा हैं। अधिक संख्या में शवों के आने पर परिजनों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े इसके लिए लकड़ी पर भी संक्रमितों के शव को जलाया जाएगा। लकड़ी पर शव जलाने पर करीब 10 हजार 500 रुपये खर्च होंगे। इस पूरे खर्च को नगर निगम वहन करेगा। शुक्रवार को गुलबी घाट पर कोविड के छह शव को लकड़ी पर जलाया गया। श्मशान घाट पर कोविड शव को मुफ्त में जलाने का निर्देश दिया गया है।