1st Bihar Published by: Updated May 31, 2021, 10:46:58 AM
- फ़ोटो
DESK: बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में एक ढाई महीने के बच्चे की मौत कोरोना के कारण हो गयी। इस उम्र के बच्चे की कोरोना से मौत का यह दुर्लभ मामला है। वही कोरोना के कारण अब बच्चों पर नयी आफत आयी है। ब्लैक, व्हाइट औऱ येलो फंगस के बाद बच्चों में नयी बीमारी फैलने लगी है। डॉक्टरों ने इसकी पहचान एमआइएस-सी (मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम इन चिल्ड्रेन) के तौर पर की है। बिहार में इस नयी बीमारी ने दस्तक दे दी है। पटना में अब तक 7 बच्चों में ये लक्षण पाये जा चुके हैं। दरभंगा में कोरोना से मासूम की मौत और बिहार में नयी बीमारी के दस्तक पर जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार से अपील की है कि बिहार के बच्चों को कोरोना के तीसरे लहर के कहर से बचा लिजिए।
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि "CM साहब करबद्ध निवेदन है बिहार के बच्चों को कोरोना के तीसरे लहर के कहर से बचा लीजिए।ये नौनिहाल आपके खस्ताहाल अस्पतालों को झेल नहीं पाएंगे अविलंब हस्तक्षेप कीजिए।अन्यथा,मां-बाप के आंखों के तारे टूटेंगे,मां की गोद सूनी होगी तो मर्माहत ममता के क्रोध से सारे तख्त-ओ-ताज बिखर जाएंगे"
CM साहब
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) May 31, 2021
करबद्ध निवेदन है बिहार के बच्चों को कोरोना के तीसरे लहर के कहर से बचा लीजिए।ये नौनिहाल आपके खस्ताहाल अस्पतालों को झेल नहीं पाएंगे
अविलंब हस्तक्षेप कीजिए।अन्यथा,मां-बाप के आंखों के तारे टूटेंगे,मां की गोद सूनी होगी तो मर्माहत ममता के क्रोध से सारे तख्त-ओ-ताज बिखर जाएंगे।