1st Bihar Published by: Ganesh Smrat Updated May 31, 2021, 11:13:23 AM
- फ़ोटो
DESK: समस्तीपुर स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में विभूतिपुर के CPIM विधायक अजय कुमार पर उपद्रवियों ने शनिवार की रात जानलेवा हमला किया था। इस दौरान उनका बॉडीगार्ड भी घायल हो गया। हमलावरों ने माकपा कार्यालय पर जमकर रोडे़बाजी की। साथ ही विधायक की गाड़ी को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना से आक्रोशित CPIM के कार्यकर्ताओं ने आज पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया । इस दौरान सीपीआईएम नेताओं ने मामले की जांच और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।