1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Apr 27, 2022, 7:03:46 PM
- फ़ोटो
NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सीएसपी संचालक से पौने सात लाख रुपये की लूट हुई है। बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवादा के कौवाकोल थाना क्षेत्र स्थित सेखोदेवरा निवासी धर्मवीर कुमार और कुंदन कुमार अपनी मोटरसाइकिल से स्टेट बैंक से कैश निकालकर कौवाकोल की तरफ जा रहे थे।
इसी बीच तीन नंबर बस स्टैंड के पास बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर पैसे छीन लिया और मौके से फरार हो गये। पीड़ित ने बताया कि अपनी बच्ची की शादी के लिए उन्होंने कैश निकाला था।
