Hindi News / news / साइकिल से विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, सरकार पर बोला हमला

साइकिल से विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, सरकार पर बोला हमला

1st Bihar Published by: Updated Feb 26, 2021, 11:25:56 AM

साइकिल से विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, सरकार पर बोला हमला

- फ़ोटो

PATNA : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में सरकार को घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज बिहार विधानसभा साइकिल से पहुंचे. तेजस्वी यादव शुक्रवार को अपने आवास से विधानसभा तक साइकिल मार्च करते हुए  पहुंचे.

इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि  जिस तरीके से पूरे देश में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, उससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके बाद भी राज्य सरकार ने अलग से जो टैक्स लगा दिया है जिससे अतिरिक्त भार लोगों के जेब पर पड़ा है. इससे महंगाई की दोगुनी मार आम लोग झेल रहे हैं. 

बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव पेट्रोल-डीज़ल के दाम  बढ़ने के खिलाफ विरोध जताने के लिए ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन उन्हें गेट पर ही सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया था. बिहार विधानसभा के मुख्य द्वार पर पदाधिकारियों ने तेजस्वी यादव को ट्रैक्टर लेकर अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी. इसके बाद ट्रैक्टर को मुख्य द्वार पर छोड़ कर तेजस्वी यादव अपनी गाड़ी से अंदर गए थे.