ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में भीषण आग से लाखों का नुकसान, वाहन और मवेशी जलकर खाक Pawan Singh : पावर स्टार पवन सिंह का बड़ा एलान,कहा - नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, रहेंगे भाजपा के सच्चे सिपाही Bihar Assembly Election 2025 : क्या सच में NDA में नहीं तय हुआ सीट बंटवारा का फार्मूला, उपेंद्र कुशवाहा ने छेड़ दी नई चर्चा; दिल्ली में हो रही सहयोगी नेताओं की बैठक महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय: आरजेडी को 135, कांग्रेस को 55 सीटें, एक दर्जन सीटों पर अब भी जिच Bihar Election 2025: टिकट कटने से बाद मिश्रीलाल ने दिया BJP से इस्तीफा;फ्लोर टेस्ट में किया था बड़ा साजिश; अब किस पार्टी में होंगे शामिल Road Accident: बिहार में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में झारखंड चालक की मौत, यूपी चालक की हालत नाजुक Tejaswi Yadav : तेजस्वी यादव ने छात्रों से की बातचीत, कहा- सरकार बनते ही खत्म होगा पेपर लीक और बहाली में देरी दिल्ली में आज NDA की बड़ी बैठक: सीट शेयरिंग पर आखिरी बातचीत, सभी दलों के शीर्ष नेता पहुंचे Bihar Election 2025: मोकामा की राजनीति में धमाकेदार एंट्री की तैयारी ! बाहुबली को टक्कर देगी बाहुबली की पत्नी; इस पार्टी से मिल सकता है मौका BJP candidate list : NDA में सीट बंटवारा का फार्मूला तय, अमित शाह आज तैयार करेंगे BJP कैंडिडेट का फाइनल लिस्ट;इन लोगों का नाम कटना हुआ तय

दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो 15 साल बाद पति ने रचा ली दूसरी शादी, बच्चे को लेकर पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार

1st Bihar Published by: Updated Sat, 15 Jan 2022 09:00:40 PM IST

 दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो 15 साल बाद पति ने रचा ली दूसरी शादी, बच्चे को लेकर पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार

- फ़ोटो

NAWADA: नवादा में एक सरकारी टीचर ने 15 साल बाद दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद पहली पत्नी ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया लेकिन अब तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जिसके बाद पीड़िता लगातार थाने के चक्कर लगाती रही और न्याय की गुहार लगाती रही लेकिन अब थानों का चक्कर लगाकर वह थक चुकी है। हालांकि नवादा सदर के पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार ने यह आश्वासन दिया है कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। इसे लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता को न्याय जरूर मिलेगा।  


दरअसल नवादा के नरहट इलाके की रहने वाली कुमारी देवी कमल ने अपने पति के खिलाफ थाने में आवेदन दिया था जिसमें उसने इस बात का जिक्र किया था कि उसके पति और ससुरालवालों द्वारा दहेज की मांग की गयी। मांग पूरा नहीं होने पर उसकी पिटाई भी की गयी। हद तो यह हो गयी कि सितंबर 2021 में उसके पति ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता ने बताया कि उसका एक बेटा है उसे लेकर वह किसी तरह जिन्दगी गुजार रही है। गुजारा के लिए पति द्वारा अब तक खर्च नहीं दी गयी है।  


कुमारी देवी कमल ने बताया कि उसकी शादी गोविंदपुर के बकसौती गांव के रहने वाले रविंदर चौधरी के बेटे कमलेश कुमार कमल जो सरकारी टीचर है उनके साथ 2006 में हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक रहा लेकिन जैसे ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया तब से और दहेज की मांग पति और उसके परिवारवाले करने लगे। मायके से लाकर कुछ पैसे भी दिए लेकिन और दहेज की रकम नहीं देने पर वे अक्सर उसे पीटा करते थे। शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित भी किया जाने लगा। हद तो तब हो गयी जब कमलेश ने बिना सूचना दिए दूसरी शादी रचा ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने 5 अक्टूबर 2021 को पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।  


महिला थाने में इसकी शिकायत की गई जिसके बाद 13 सितंबर 2021 को दोनों पक्षों को बुलाकर थाने में बांड भरवाया गया। उस वक्त पुलिस को इस बात की भी जानकारी दी गयी कि कमलेश दूसरी शादी करने की बात कर रहा है। तब पुलिस ने बांड में लिखवाया कि जब तक लड़की को तलाक नहीं दे देंगे तब तक किसी दूसरी लड़की से शादी नहीं कर सकते हैं। बांड भरे जाने के कुछ दिन बाद ही कमलेश ने चोरी छिपे 16 अक्टूबर 2021 को अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी कर ली। इस पूरे मामले पर नवादा सदर के पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है। परिवार के लोगों ने कोर्ट से बेल ले लिया है। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता को न्याय जरूर मिलेगा।