Hindi News / news / डालमियानगर सीमेंट फैक्ट्री में लगी आग, जिंदा जले एक मजदूर, दो की हालत...

डालमियानगर सीमेंट फैक्ट्री में लगी आग, जिंदा जले एक मजदूर, दो की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Sep 01, 2023, 10:15:11 PM

डालमियानगर सीमेंट फैक्ट्री में लगी आग, जिंदा जले एक मजदूर, दो की हालत नाजुक

- फ़ोटो

ROHTAS: रोहतास से बड़ी खबर आ रही है जहां बंजारी स्थित डालमियानगर सीमेंट फैक्ट्री के एक हिस्से में भीषण आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में एक मजदूर जिंदा जल गये। आग में बुरी तरह झुलस जाने की वजह से दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। 


सभी मजदूरों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि सीमेंट फैक्ट्री की सफाई के दौरान यह हादसा हुआ है। जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू करने में जुटी है।