Hindi News / news / अय्याशी की शौकिन है रेशमा, लेडी डॉन बनने के लिए की मिराज से...

अय्याशी की शौकिन है रेशमा, लेडी डॉन बनने के लिए की मिराज से शादी

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 13, 2019, 3:27:37 PM

अय्याशी की शौकिन है रेशमा, लेडी डॉन बनने के लिए की मिराज से शादी

- फ़ोटो

PATNA : दानापुर कचहरी गोलीकांड को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. कचहरी के बाहर पुलिस पर फायरिंग और पुलिस वाले का मर्डर का मामला इतनी जल्दी शांत होता नहीं दिख रहा है. कचहरी के बाहर फायरिंग की पूरी साजिश मिराज की पत्नी रेशमा ने रची. ये वही रेशमा है जिसके रेप केस में मिराज का पिता जेल चुका है. ये वही रेशमा है जिसके अपहरण के केस में मिराज 20 दिनों तक जेल काट चुका है. मिराज और रेशमा का याराना पुराना है. मिराज के पिता एक ट्रस्ट चलाते थे, रेशमा उसी ट्रस्ट में काम करती थी लेकिन एक दिन रेशमा की मां ने मिराज पर अपरहण और उसके पिता पर रेप केस दर्ज करवा दिया. इस केस में मिराज और उसके पिता को सजा भी हुई थी. लेडी डॉन बनना चाहती है रेशमा रेशमा को दौलत की खूब चाहत थी. इसलिए उसने मिराज से शादी करने की ठान ली. पहले खुद के अपहरण मामले में मिराज को जेल भिजवाया, उसके बाद जब उसे पता चला कि मिराज अपराध की दुनिया में कूद चुका है तो पैसों के लिए उसने मिराज से शादी कर ली.