1st Bihar Published by: Updated Sep 25, 2019, 8:05:22 PM
- फ़ोटो
SIWAN : क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले अजय सिंह को दरौंदा से उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया है. बीजेपी के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने दरौंदा से अजय सिंह को जेडीयू का उम्मीदवार बनाए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
ओम प्रकाश यादव ने कहा है कि वह सीवान में दूसरा शहाबुद्दीन नहीं बनने देंगे. ओम प्रकाश यादव ने अजय सिंह को एनडीए उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार करने से इंकार करते हुए कहा है कि वह विधानसभा चुनाव में अजय सिंह को किसी कीमत पर समर्थन नहीं देंगे
ओम प्रकाश यादव ने कहा है कि अजय सिंह जैसे लोगों को बीजेपी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिलना मुश्किल है। अजय सिंह के ऊपर लगभग ढाई दर्जन आपराधिक मामले रहे हैं लिहाजा उनकी उम्मीदवारी पर सोच समझ कर फैसला लिया जाना चाहिए था.