Hindi News / news / Darbhanga Breaking News: दरभंगा में बड़ा हादसा, शौचालय की टंकी में गिरने से...

Darbhanga Breaking News: दरभंगा में बड़ा हादसा, शौचालय की टंकी में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 15, 2024, 8:22:12 PM

Darbhanga Breaking News: दरभंगा में बड़ा हादसा, शौचालय की टंकी में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

- फ़ोटो

DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है, जहां शौचालय की टंकी में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। घटना विश्वविद्यालय ताना क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन की है।


बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब संजय राम अपने शौचालय के सेफ्टिक टैंक में पाइप लगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी टैंक का स्लैब टूट गया और सुनील राम टैंक के अंदर जा गिरा। उसे बचाने के लिए सुधीर राम और उसका भतीजा नवल राम भी टैंक के अंदर गए लेकिन तीनों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई।


इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।