Hindi News / news / दरभंगा में दस लाख रुपये की लूट, हथियार भिड़ा कर चार अपराधियों ने...

दरभंगा में दस लाख रुपये की लूट, हथियार भिड़ा कर चार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Jan 20, 2020, 7:01:11 PM

दरभंगा में दस लाख रुपये की लूट, हथियार भिड़ा कर चार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

- फ़ोटो

DARBHANGA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में बड़ी लूट की वारदात सामने आ रही है। सीएसपी संचालक से लूट हुई है।हथियार के बल पर लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने दस लाख पच्चीस हजार रुपये की लूट की है।


घटना के बाबत बताया जा रहा है कि दो बाइक पर चार की संख्या में सवार हथियार बंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक पर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।


लूट की वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इलाके में अपराधियों की इस करतूत से लोगों में दहशत है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। वहीं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी भी शुरु कर दी गयी है।