1st Bihar Published by: Prashant Updated Dec 15, 2020, 3:50:43 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. पुलिस लगातार बढ़ते क्राइम को कंट्रोल करने में जुटी हुई है. इतना ही नहीं इन दिनों अतिक्रमण को लेकर भी पुलिसवाले काफी सख्त हो गए हैं. इसी कड़ी में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक ने बड़ी करवाई करते हुए एक दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही साथ एसएसपी ने थानेदार को भी शो कॉज नोटिस जारी किया है.
दरभंगा के एसएसपी बाबूराम ने ट्रैफिक ड्यूटी में लगाए गए एएसआई को सस्पेंड किया है, जिसके काम में लापरवाही पाई गई थी. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे अवैध रूप से एक ऑटो वाले ने अपनी गाड़ी को पार्क की. ड्यूटी पर तैनात जमादार ने उस ऑटो वाले के ऊपर कोई भी एक्शन नहीं लिया और इसे जाने दिया. जिसकी शिकायत की गई.
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के खिलाफ जब जांच की गई तो उसकी गलती पाई गई, जिसके बाद एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ससपेंड कर दिया. इस मामले को लेकर एसएसपी ने लहेरियासराय एसएचओ से भी स्पष्टीकरण देने को कहा है. थानेदार की ओर से अपना पक्ष रखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.