1st Bihar Published by: PRASHANT KUMAR Updated Feb 18, 2022, 8:36:51 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA : इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिव कुमार झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शिव कुमार झा को मधुबनी के साहरघाट इलाके से गिरफ्तार किया है। दरभंगा एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी तिरुपति को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गौरतलब है कि बीते 10 फरवरी को आरोपी भू-माफिया दरभंगा के गिरिंद्र मोहन रोड स्थित बंगला नंबर 4 पर कब्जा करने के लिए आया था और घर को बुलडोजर से तोड़ने के दौरान परिवार के 4 सदस्यों को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी थी। जिसमें दो की आज पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिंदा जला देने के बाद बुरी तरह से झुलसे भाई- बहन की पटना के पीएमसीएच में मौत हो गयी। वहीं गर्भवती बहन के पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई थी।
इस मामले में कुल 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अब तक 13 अभियुक्तों की पहचान कर ली गयी है। जिसमें मुख्य आरोपी समेत कुल 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।