Hindi News / news / दारोगा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, कांग्रेस ने विधानसभा में किया प्रदर्शन

दारोगा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, कांग्रेस ने विधानसभा में किया प्रदर्शन

1st Bihar Published by: Updated Mar 01, 2021, 10:54:16 AM

दारोगा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, कांग्रेस ने विधानसभा में किया प्रदर्शन

- फ़ोटो

PATNA : सीतामढ़ी जिले में पिछले दिनों शराब माफिया के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए दारोगा की हत्या के मामले की सीबीआई जांच की मांग शुरू हो गई है. कांग्रेस ने दारोगा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करते हुए आज विधानसभा में प्रदर्शन किया है. कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने हाथों में प्ले कार्ड लेकर सीबीआई जांच की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है. 


कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी का कहना है कि दारोगा की हत्या किन परिस्थितियों में हुई यह सच जनता के सामने आना चाहिए. नीतीश शासन में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और शराब कारोबारी पुलिस को गोली मार रहे हैं. पुलिस में कुछ लोग शराब माफिया के साथ शामिल है लिहाजा इस पूरे मामले की सीबीआई जांच जरूरी हो जाती है.