मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय Bihar news: बिहार विधान परिषद में नौकरी करने का सुनहरा मौका, निकली इतने पदों पर भर्ती; जानिए कैसे करें आवेदन School Fees : स्कूलों में डिजिटल ट्रांसपेरेंसी का बड़ा कदम, अब UPI से होगी फीस पेमेंट; खत्म होंगी लंबी लाइनें
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 21 Apr 2024 03:09:58 PM IST
- फ़ोटो
DESK : डीडी न्यूज ने अपना लोगो बदल दिया है। लाल रंग से अब इसका कलर नारंगी कर दिया गया है। डीडी न्यूज का लोगो बदलने को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया है। टीएमसी के राज्यसभा सांसद और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार ने कहा कि दूरदर्शन का भगवाकरण हो गया है। अब यह प्रसार भारती से प्रचार भारती हो गया।
बता दें कि टीएमसी नेता जवाहर सरकार वर्ष 2012 से 2016 तक दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की देखरेख करने वाली संस्था प्रसार भारती के CEO रह चुके हैं। दूरदर्शन के लोगो का भगवाकरण देखकर वह काफी दुखी हैं। उनका मानना है कि एक धर्म और RSS के रंग को इसमें शामिल कर देश के मतदाताओं को प्रभावित करेगा। उन्होंने इसे आदर्श आचार चुनाव संहिता का उल्लंघन भी बताया है। वहीं टीएमसी के इस बयान पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेसियों को भगवान और हिन्दुओं से इतनी नफरत क्यों है? ये लोग सिर्फ तुष्टिकरण की बात करते हैं। भगवा रंग का आनंद ये लोग नहीं ले सकते।
दरअसल, विगत 16 अप्रैल को दूरदर्शन ने सोशल मीडिया X पर एक नया प्रमोशनल वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि हमारे मूल्य वही हैं लेकिन अब हम एक नए अवतार में उपलब्ध हैं। ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाएं जो पहले कभी नहीं देखी गई है। बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव करें। डीडी न्यूज - भरोसा सच का। डीडी न्यूज का लोगो लाल से नारंगी करने पर टीएमसी ने सवाल उठाये हैं। टीएमसी के इस सवाल का जवाब प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने भी दिया है। उन्होंने कहा कि डीडी के लोगो का रंग भगवा नहीं बल्कि नारंगी है। कुछ लोग इसे भगवा बता रहे हैं, जो सही नहीं है। हमने सिर्फ चैनेल के लोगो में बदलाव नहीं किया है बल्कि पूरे लुक को अपग्रेड किया गया है।