मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 10 Mar 2024 05:25:59 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: वैशाली के साहेबगंज में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने एक बार फिर कहा कि बिहार की हालत बहुत खराब है। बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होने की बात मैं अक्सर करता हूं। अन्य राज्यों की तुलना यहां की स्थिति ठीक नहीं है।
बिहार के विकसित राज्य बनाने की चर्चा हमने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के माध्यम से हमेशा किया और इसी लक्ष्य के साथ हम आगे भी बढ़ रहे हैं। वही एनडीए गठबंधन से नाराजगी और महागठबंधन से मिल रहे ऑफर की चर्चा पर चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि यह सब बातें मीडिया के माध्यम से ही सुनते को आ रही हैं। मैं किस दिन नाराज हूं और किस दिन खुश हूं यह बात भी मीडिया में आती है। जबकि मेरी चिंता बिहार और बिहारी को लेकर है। गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर तमाम बातें बहुत जल्द साझा करेंगे क्योंकि हम लोग की बातचीत ओवरऑल हो चुकी है और बहुत जल्द ही सब कुछ आप लोग को पता भी चल जाएगा।
लोकसभा चुनाव में अभी कुछ ही दिन बचे हैं। चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुआ है लेकिन सभी लोकसभा क्षेत्रों में नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने वैशाली लोकसभा क्षेत्र के साहेबगंज में जन आशीर्वाद सभा को संबोधित किया। चिराग की इस रैली में लोगों की भारी भीड़ देखी गयी। चिराग पासवान ने मंच से लोगों को संबोधित किया।
चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव को लेकर सरगर्मियां एकदम बढ़ी हुई है। गठबंधन और प्रत्याशियों को लेकर तमाम तरीके की बातें प्रमुखता से सुर्खियां बनी हुई है। लंबे समय से लोग इस बात का कयास लगा रहे हैं चिराग पासवान किसके साथ गठबंधन करेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसके साथ आने वाला चुनाव लड़ेंगी। चिराग पासवान का तालमेट सिर्फ और सिर्फ बिहार की जनता के साथ है। चिराग पासवान जब तक जियेगा वो बिहार और बिहारियों के लिए समर्पित रहेगा। चिराग पासवान को ना कभी सत्ता का मोह रहा है ना सत्ता का लालच रहा है। मेरा आदर्श सिर्फ और सिर्फ बिहारियों के लिए समर्पित है।
चिराग ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले आज हम एकजुट हुए है। कई सरकारे आई कई सरकारे गयी कई गठबंधन हुए कई गठबंधन टूटे लेकिन आज भी हमारे प्रदेश की समस्याएं वही की वही मौजूद है। आज यही आग्रह करने आया हूं हमारे प्रदेश को बार-बार कई सरकारों ने लूटा है कई राजनैतिक दल के नेताओं ने बड़ी-बड़ी वादे किये लेकिन हकीकत यह है बिहार आज वही खड़ा है। बिहार बर्बादी की ओर अग्रसर हुआ है। चिराग ने कहा कि आज भी हमारे बिहार के युवा यहां से पलायन करने के लिए मजबूर है। आज भी हमारे युवा शिक्षा और रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में जाते हैं। ये चुनाव का समय है हमलोगों को सही फैसला लेना होगा।