1st Bihar Published by: Updated Jul 07, 2022, 1:44:44 PM
- फ़ोटो
PATNA : केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफे और राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद आरसीपी सिंह का दिल्ली डेस्टिनेशन खत्म हो गया है। आरसीपी सिंह आज ही पटना वापस आ रहे हैं। गुरुवार की दोपहर बाद 3 बजकर 15 मिनट पर उनके पटना पहुंचने की जानकारी मिल रही है। आरसीपी सिंह की पटना वापसी पर सबकी नजरें टिकी हुई है। लेकिन इस बीच जेडीयू में उनकी भविष्य की भूमिका को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है।
जेडीयू नेता और मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा है कि आरसीपी सिंह के भविष्य की भूमिका को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसला करेंगे। आरसीपी सिंह अभी पार्टी में हैं आगे जो जिम्मेदारी दी जाएगी वे निभाएंगे। दरअसल आज जेडीयू कार्यालय में मंत्रियों के दरबार कार्यक्रम में विजेंद्र यादव से मीडिया ने आरसीपी सिंह को लेकर सवाल किया था इसके जवाब में विजेंद्र यादव ने यह बात कही।