ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: स्ट्रांग रूम का वीडियो शेयर कर आरजेडी ने गड़बड़ी के लगाए आरोप, DM ने दिए जांच के आदेश Bihar Election 2025: स्ट्रांग रूम का वीडियो शेयर कर आरजेडी ने गड़बड़ी के लगाए आरोप, DM ने दिए जांच के आदेश Bihar News: अपने घर 'मगध' में ही फंसे मांझी...'अतरी' में दांव पड़ रहा उल्टा ! चहेते कैंडिडेट के खिलाफ NDA वोटर्स में भारी नाराजगी..सबक सिखाने की तैयारी Bihar election 2025 : पवन सिंह और खेसारी लाल यादव में कौन है ज्यादा अमीर? जानिए दोनों की संपत्ति और राजनीतिक जुड़ाव Train Accident: बिहार में मिलिट्री गुड्स ट्रेन के दो खाली डिब्बे पटरी से उतरे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी पटना में जिम के गेट पर झोले में मिली नवजात: मच्छरों से सूजा चेहरा देखकर जिम ऑनर ने गोद लिया, नाम रखा ‘एंजल’ Bihar Assembly Election : दूसरे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 20 जिलों में तैनात 1650 कंपनियां और 4 लाख जवान UPSC IFS Mains 2025: IFS मेन्स परीक्षा 2025: UPSC ने एडमिट कार्ड जारी किया, पूरी जानकारी यहां Bihar election : बिहार चुनाव में अचानक घनबेरिया का पेड़ा बना चर्चा का स्वाद, अमित शाह ने भी की जमुई की मिठास की तारीफ; जानिए क्या है इसकी पूरी कहानी Success Story: जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट तदाशा मिश्रा? आखिर क्यों झारखंड में मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी

दिल्ली के 5 स्टार होटल से शराब माफिया गिरफ्तार, शराबबंदी वाले बिहार में भेजता था शराब

1st Bihar Published by: Updated Wed, 09 Mar 2022 02:38:47 PM IST

दिल्ली के 5 स्टार होटल से शराब माफिया गिरफ्तार, शराबबंदी वाले बिहार में भेजता था शराब

- फ़ोटो

DESK: बिहार में अवैध तरीके से शराब की सप्लाई करने वाले शराब माफिया अनिल सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। बिहार पुलिस ने उसे दिल्ली के फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया है। अनिल सिंह ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली रैपर लगे शराब की खेप को बिहार भेजता था। वह ऐशो आराम के साथ दिल्ली में जिन्दगी गुजार रहा था। लेकिन ज्यादा दिनों तक वह पुलिस से बच नहीं सका। गिरफ्तारी के बाद अनिल सिंह को लेकर पुलिस पटना के लिए निकली है। आज शाम तक अनिल सिंह पटना पहुंचेगा जहां उससे पूछताछ की जाएगी।


बता दें कि अनिल सिंह अवैध शराब का सप्लायर था। बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर उसने अकूत संपत्ति बनाए। वह बिहार में शराब की खेप पहुंचाया करता था। हालाकि कई बार शराब की खेप पकड़ी भी गयी। पटनासिटी के आलमगंज और बांका में शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा तब पूछताछ के दौरान अनिल सिंह का नाम सामने आया था। जिसके बाद दोनों जिलों में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। इससे पहले भी पिछले साल मलयपुर थाना क्षेत्र में शराब से लदी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा था उसमें भी अनिल सिंह का नाम सामने आया था। अनिल सिंह पर केस दर्ज उस वक्त भी किया गया था। 


अनिल सिंह वैसे तो बिहार का हैं लेकिन पिछले कई वर्षों से वह अपने परिवार के साथ बोकारों में रहता है। बोकारो में बियाडा की जमीन पर उसने श्रीओम बॉटलर्स कंपनी के नाम से शराब बनाने की फैक्ट्री खोल रखी थी जहां वह शराब को स्टॉक करके गोदाम में रखा करता था। उसकी तलाश में मद्य निषेध विभाग की टीम बोकारो पहुंची थी। उसकी फैक्ट्री में जब पुलिस ने छापेमारी की तब डेढ़ लाख लीटर शराब की खेप बरामद हुई थी। इसके अलावे ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बनाए गये रैपर भी बरामद किए गये थे। ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली रैपर लगाकर अनिल सिंह शराब की खेफ बिहार भेजा करता था। अनिल सिंह पर बोकारो में भी केस दर्ज है। 


बिहार और झारखंड पुलिस ने मिलकर अनिल सिंह की फैक्ट्री में छापेमारी की थी हालांकि इस दौरान अनिल सिंह पुलिस से बचकर वहां से निकल गया था लेकिन पुलिस ने उसकी फैक्ट्री और गोदाम को सील कर दिया। इसके बावजूद अनिल सिंह अपनी आदतों से बाज नहीं आया। अब वह शराब का सप्लायर बन गया। वह लगातार बिहार में बंद शराब का फायदा उठाता रहा है। बिहार में शराब की खेप भेजकर उसने अकूत संपत्ति अर्जित कर ली है। उसे 5 स्टार होटल में रहना और ऐशो आराम की जिन्दगी जीने की आदत थी। अवैध शराब के धंधे से जुड़कर उसने खूब पैसे कमाए। उसके संबंध बड़े-बड़े अधिकारियों और सफेदपोशों से भी है। मद्य निषेध विभाग बिहार के टीम ने उसे दिल्ली के राजेन्द्र नगर स्थित एक फाइव स्टार होटल से धड़ दबोचा है आज शाम तक उसे दिल्ली से पटना लेकर टीम पहुंचेगी।