Hindi News / news / तिहाड़ जेल में गैंगवार से हड़कंप, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की बेरहमी से हत्या

तिहाड़ जेल में गैंगवार से हड़कंप, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की बेरहमी से हत्या

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 02, 2023, 8:54:51 AM

तिहाड़ जेल में गैंगवार से हड़कंप, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की बेरहमी से हत्या

- फ़ोटो

DESK: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां तिहाड़ जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच गैंगवार की घटना हुई है। गैंगवार के दौरान कुख्यात गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की लोहे की रॉड घोंपकर हत्या कर दी गई है। टिल्लू ताजपुरिया पर रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या कराने का आरोप लगा था।


दरअसल, देश की सबसे सुरक्षित माने जाने वाले तिहाड़ जेल में गैंगवार की घटनाएं हो रही है। आज एक बार फिर तिहाड़ जेल के भीतर गैंगवार की घटना हुई है। गैंगवार की इस घटना में कुख्यात गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई है। टिल्लू ताजपुरिया पर योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने लोहे की रॉड से हमला किया था, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया था।


गंभीर रूप से घायल ताजपुरिया को इलाज के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन इस पूरे मामले की लीपापोती में लग गया है और जेल प्रशासन ताजपुरिया की मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहा है। बता दें कि साल 2021 के सितबंर में वकील बनकर रोहिणी कोर्ट पहुंचे दो बदमाशों ने जज के सामने ही गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस शूटआउट में टिल्लू ताजपुरिया का नाम आया था।