Bihar News: जैसलमेर में शहीद हुए बिहार के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई Chandan Mishra Murder Case: पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या के वक्त कमरे में 2 अन्य साथी थे, एक को लगी थी गोली...दूसरा बाथरूम में बंद हो गया था Bihar Crime News: बिहार में अब चर्चित डॉक्टर को अपाचे सवार बदमाशों ने जबड़े में मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: बिहार में बढ़ते अपराध के बीच CM नीतीश पर हमलावर हुए चिराग, पुलिस को भी कटघरे में खींचा Bihar Co: महिला सीओ...पुरूष मित्र के साथ जंगल में क्या कर रही थीं ? स्थानीय लोगों ने घेर लिया और पूछा- यही काम करते हो ? वीडियो वायरल...तीन धराए Bihar Crime News: सहरसा में बालू-गिट्टी व्यवसायी को मारी गोली, छापेमारी में जुटी पुलिस Bihar News: नालंदा में कर्ज से त्रस्त परिवार ने खाया जहर, 4 की मौत INDvsENG: ऋषभ पंत के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड, चौथे टेस्ट में रोहित शर्मा और सहवाग को छोड़ सकते हैं पीछे Bihar Flood Alert: पटना में उफान पर गंगा नदी, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा Patna Crime News: पटना में अब महिला को मारी गोली, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
1st Bihar Published by: Updated Mon, 21 Jun 2021 12:39:48 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार को दिल्ली में अब नई सौगात मिली है। दिल्ली में बिहार सदन बनकर तैयार हो गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इसका उद्घाटन कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने आज भवन निर्माण विभाग से जुड़ी कई योजनाओं का एक साथ उद्घाटन और शिलान्यास किया। वर्चुअल मोड में किए गए उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ बिहार के दोनों डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ-साथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी जुड़े हुए थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 21 विभागों के लिए तैयार किए गए 169 भवनों का उद्घाटन किया। इनके निर्माण पर राज्य सरकार की तरफ से कुल 1411 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा 12 विभागों के लिए बनने वाले 73 भवनों का शिलान्यास भी किया। इन 73 भवनों के निर्माण पर कुल राशि 725.22 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि दिल्ली में बने बिहार सदन का आज उद्घाटन हुआ। दिल्ली में बिहार के अब तीन भवन है। पहले से बिहार भवन, बिहार निवास था अब बिहार सदन भी बनकर तैयार हो गया। बिहार सदन का अच्छे तरीके से निर्माण किया गया है। देश की राजधानी में बिहारवासियों की सुविधा के लिए निर्माण किया गया। कोरोना के कारण बिहार सदन के बनने में थोड़ी देरी हुई। इसके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भवन निर्माण की है। फ्लाइ एस ईंट का उपयोग भवन के निर्माण में किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बोध गया में महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बन रहा है। इसके बगल में स्टेट गेस्ट हाउस भी बन रहा है जिसका आज शिलान्यास किया गया। इसके निर्माण में भी फ्लाइ एस ईंट का उपयोग किया जाएगा।
पटना में साइस सिटी का निर्माण हो रहा है जो लगभग बनकर तैयार हो गया है। जिसकी लागत 640 करोड़ 55 लाख रुपये है। पटना में बापू टावर भी बनाया जा रहा है। जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संबंध में सभी जानकारी लोगों को दी जाएगी। दरभंगा में तारामंडल का भी निर्माण कराया जा रहा है। बेतिया और मोतिहारी में प्रेक्षागृह का निर्माण हो रहा है। पटना म्यूजियम का विस्तार किया जा रहा है। अंजुमम इस्लामियां हॉल का निर्माण हो रहा है। सीएम ने कहा कि भवनों का निर्माण हो रहा है लेकिन इसका मेंटेनेंस का काम भी बेहद जरूरी है। सीएम नीतीश ने इसे लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिये।