1st Bihar Published by: Updated Oct 29, 2022, 9:47:57 AM
- फ़ोटो
DESK : देश में लगातार विमान हादसे हो रहे हैं। इसी बीच राजधानी दिल्ली से एक खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार रात को एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां इंडिगो की एक फ्लाइट में आग लग गई। विमान दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी, लेकिन इंजन से चिंगारी निकलने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। आग को देखते यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2131 की है। हादसे के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और यात्रियों को बाहर निकाला गया। तकनीकी गड़बड़ी के कारण ये हादसा हुआ था। आईजीआईए कंट्रोल रूम को शुक्रवार रात 10.08 मिनट पर दिल्ली से बेंगलुरू जा रही विमान संख्या 6E2131 के इंजन में आग लग गई।
जानकारी के मुताबिक़ इंडिगो की इस फ्लाइट में 177 यात्री और चालक दल के 7 सदस्य सवार थे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि कोई बड़ा हादसा होने के पहले फ्लाइट की लैंडिंग करा दी गई और सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया।