1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 04, 2024, 11:25:32 AM
- फ़ोटो
DHANBAD: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत शनिवार को राहुल गांधी ने देवघर पहुंचे थे और देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक किया था। इससे पहले पाकुड़ में झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राहुल की यात्रा में शामिल हुए थे। अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद पहुंच गई है।
रविवार को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत धनबाद पहुंचे हैं। इसके बाद बोकारो होते हुए राहुल गांधी कल यानी सोमवार को राजधानी रांची पहुंचेंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। धुर्वा में वे एचईसी के कर्मचारियों से भी मिलेंगे। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।
राजधानी रांची में कल राहुल गांधी की यात्रा के दौरान 1500 से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सीआरपीएफ के जवानों की भी तैनाती की गई है। राहुल गांधी के धनबाद पहुंचने पर उनकी एक झलक पाने के लिए लोग सड़कों पर लोग उमड़ पड़े। राहुल की यात्रा को लेकर पूरे जिले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।