1st Bihar Published by: Aryan Anand Updated Nov 22, 2020, 1:09:20 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार बीजेपी के सीनियर लीडर सुशील कुमार मोदी अब बिहार के उपमुख्यमंत्री नहीं हैं। सुशील मोदी जब डिप्टी सीएम हुआ करते थे तब किसी भी कार्यक्रम में वह समय से पहले पहुंच जाते थे। राइट टाइम रहना उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा है। सुशील मोदी की इस आदत से कई बार आयोजक भी परेशान हो जाते थे।
सुशील कुमार मोदी अब डिप्टी सीएम नहीं हैं लेकिन उनकी समय से किसी कार्यक्रम में पहुंच जाने की उनकी आदत जस की तस है। आज विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह था। सुशील मोदी भी परिषद के सदस्य हैं लिहाजा उन्हें भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला। कार्यक्रम 12.30 बजे तय था लेकिन सुशील मोदी परिषद सभागार में तकरीबन 20 मिनट पहले ही पहुंच गए। सभागार में जब सुशील मोदी पहुंचे तो कोई बड़ा चेहरा मौजूद नहीं था।
पूर्व डिप्टी सीएम अपने लिए आगे की कतार में रिजर्व कुर्सी पर जा बैठे। आसपास की कुर्सियां तब खाली थीं। इस दौरान कई लोग उनके पास जाकर अभिवादन करते दिखे। अकेले बैठे सुशील मोदी के पास कई ऐसे लोग भी पहुंचे जिन्होंने उनके साथ अपनी सेल्फी ली। भले ही सुशील मोदी मंच पर नहीं बैठे बावजूद इसके शपथ ग्रहण समारोह में ज्यादातर लोगों की नजर उन्हीं पर टिकी रहीं।