Hindi News / news / देश के CDS बने अनिल चौहान, बिपिन रावत के निधन के बाद से...

देश के CDS बने अनिल चौहान, बिपिन रावत के निधन के बाद से खाली था पद

1st Bihar Published by: Updated Sep 28, 2022, 7:08:16 PM

देश के CDS बने अनिल चौहान, बिपिन रावत के निधन के बाद से खाली था पद

- फ़ोटो

DESK: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया है। हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद यह पोस्ट रिक्त पड़ा था। वे देश के पहले सीडीएस थे। उनके निधन के करीब 10 महीने बाद सरकार ने अगले सीडीएस की नियुक्ति की।

  

रक्षा मंत्रालय की ओर से आज आदेश जारी कर कहा गया है कि भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगले CDS के रूप में नियुक्त किया है। अनिल चौहान भारत सरकार में सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।