Hindi News / news / देवेंद्र फडणवीस पहुंचे पटना, BJP बिहार चुनाव प्रभारी बनने के बाद आए पहली...

देवेंद्र फडणवीस पहुंचे पटना, BJP बिहार चुनाव प्रभारी बनने के बाद आए पहली बार

1st Bihar Published by: Updated Sep 11, 2020, 4:18:27 PM

देवेंद्र फडणवीस पहुंचे पटना, BJP बिहार चुनाव प्रभारी बनने के बाद आए पहली बार

- फ़ोटो

PATNA: बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सीएम देवेंद्र फडणवीस पटना एयरपोर्ट पहुंचे. फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को कंगना रनौत से लड़ने के बदले कोरोना से लड़ना चाहिए. उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडेय समेत कई नेता पहुंचे हुए थे. 

फडणवीस पटना एयरपोर्ट से सीधे चाणक्य होटल पहुंचेंगे जहां हुए बीजेपी मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे.थोड़ी देर बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना पहुंचने वाले हैं. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के इन दोनों बड़े नेताओं का बिहार दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. 


नड्डा और फडणवीस का यह दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है की कयास लगाए जा रहे हैं की एनडीए के अंदर खाने जो घमासान है उसको सुलझाने को लेकर दोनों नेताओं की बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात हो सकती हैं. बता दें कि बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी बनने के बाद फडणवीस पहली बार पटना आए हैं.