Reserve Bank of India: इस बैंक को RBI ने किया बंद, क्या आपका भी है अकाउंट तो जान लें पूरी खबर? Bihar Election 2025: प्रधान और तावड़े से नहीं माने चिराग, क्या शाह की कॉल से मानेंगे मोदी के हनुमान Bihar Sand Mining: तीन महीने की बंदी के बाद फिर खुलेगा बालू खनन का रास्ता, जानें कब से गूंजेगी मशीनों की आवाज! PAWAN SINGH : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी पवन सिंह की सुरक्षा, मिली Y प्लस सुरक्षा, बीजेपी इस सीट से लड़ा सकती है चुनाव Bihar Election 2025: बिहार के अंदर इस मामले में भी तेजस्वी से आगे नीकली NDA, इस जगह भी महागठबंधन नहीं दे पा रहा टक्कर Special Vigilance Unit raid : SVU की बड़ी कार्रवाई विद्युत कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति की जांच Bihar Jobs 2025: बिहार में युवाओं के लिए बड़ा मौका, इन पोस्ट पर होगी बहाली; जानिए कैसे भरें फॉर्म और क्या है योग्यता Bihar Politics: 'बिहार चुनाव में पुरे होंगे सपने ...,' रामविलास की बरसी पर बोले चिराग पासवान ...जो जिम्मेदारी उनके कंधों पर सौंपी उसे निभाना हमारा लक्ष्य Bihar News: बिहार में यहां भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, वाहन चालक फरार Bihar News: बिहार की इस ट्रेन से छीना गया सुपरफास्ट का टैग, यात्रियों को कई मामलों में फायदा
1st Bihar Published by: Updated Thu, 21 Jul 2022 01:19:32 PM IST
- फ़ोटो
GAYA : गया में जमीन का मामला सुलझाने पहुंची राजस्व अधिकारी अचानक धान की रोपनी कर रही महिलाओं के साथ पानी भरे खेत में उतर गईं और महिलाओं के साथ धान की रोपनी की। इस नजारे को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। राजस्व अधिकारी ने धान का बिचड़ा उठाया और धान की रोपनी करने लगीं। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
दरअसल, गया के खिजरसराय अंचल की राजस्व पदाधिकारी ममता कुमारी बुधवार को जमीन विवाद के एक मामले को सुलझाने के लिए खिजरसराय के आईमा स्थित सोबरन गांव पहुंची थीं। जमीन विवाद का मामला निपटाने के बाद वे वापस खिजरसराय लौट रही थीं। इसी दौरान उन्होंने गीत गाकर धान की रोपनी कर रही कुछ महिलाओं पर पड़ी। इस नजारे को देख वे खुद को रोक नहीं पाईं और पानी भरे खेत में उतर गईं। राजस्व अधिकारी ममता कुमारी ने धान का बिचड़ा उठाया और उसकी रोपनी करने लगीं। इस दौरान रोपनी कर रहीं अन्य महिलाएं आवाक रह गईं। करीब 15 मिनट तक उन्होंने धान की रोपनी की।
राजस्व अधिकारी ममता कुमारी बताती हैं कि जब भी वे महिलाओं को धान की रोपनी करते देखती थीं तो उन्हें भी इच्छा होती थी कि वे धान की रोपनी करें। उन्हें यह जानने की इच्छा रहती थी कि आखिर महिलाएं कैसे इस काम को आसानी से कर लेती हैं। बुधवार को जब उन्होंने महिलाओं को धान की रोपनी करते देखा तो वे खुद को रोक नहीं सकीं।