1st Bihar Published by: Shushil Updated Mar 30, 2021, 8:14:46 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने शव को मक्के के खेत में फेंक दिया। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुरा दियारा इलाके की है। जहां खंजरपुर मौजा स्थित एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान रतन मंडल के रूप में हुई है जो झौवकोठी के रहने वाले थे। मक्के के खेत से लाश के मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।