1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 10, 2019, 6:49:28 PM
- फ़ोटो
PATNA: काम में लापरवाही सुल्तानगंज थाना प्रभारी को भारी पड़ गई. डीआईजी राजेश कुमार ने लापरवाही को लेकर सुल्तानगंज थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. बताया जा रहा है कि सुल्तानगंज थानाध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपी को फायदा पहुंचाने का आरोप है जिसे जांच के बाद डीआईजी ने सही पाया. बाद में जांच रिपोर्ट सही पाने के बाद डीआईजी ने सत्येंद्र कुमार शाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया. पटना से राजन की रिपोर्ट