Hindi News / news / दिनदहाड़े अपराधियों ने 2 युवक को मारी गोली, घायल युवकों को नाले में...

दिनदहाड़े अपराधियों ने 2 युवक को मारी गोली, घायल युवकों को नाले में फेंका

1st Bihar Published by: Updated Mar 24, 2021, 2:28:22 PM

दिनदहाड़े अपराधियों ने 2 युवक को मारी गोली, घायल युवकों को नाले में फेंका

- फ़ोटो

BHOJPUR: बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े 2 युवकों को गोली मार दी। गोली मारने के बाद युवक को नाले में फेंक दिया गया। बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घायल युवकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक इलाके की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।