Hindi News / news / दिनदहाड़े बिजली मिस्त्री की हत्या, बेगूसराय-समस्तीपुर बॉर्डर पर बदमाशों ने दिया घटना को...

दिनदहाड़े बिजली मिस्त्री की हत्या, बेगूसराय-समस्तीपुर बॉर्डर पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

1st Bihar Published by: जीतेन्द्र Updated May 09, 2021, 10:24:37 AM

दिनदहाड़े बिजली मिस्त्री की हत्या, बेगूसराय-समस्तीपुर बॉर्डर पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

- फ़ोटो

BEGUSARAI: कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बेगूसराय में सामने आया है जहां एक बिजली मैकेनिक की अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी। बेगूसराय-समस्तीपुर बॉर्डर पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 


मृतक की पहचान विरेंद्र सिंह के रुप में हुई है जो चमथा दियारा का रहने वाला था। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची समस्तीपुर और बेगूसराय पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी है।