Hindi News / news / दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम,...

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, एसपी का बयान- जल्द होगी अपराधियों की गिरफ्तारी

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated May 10, 2021, 1:18:23 PM

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, एसपी का बयान- जल्द होगी अपराधियों की गिरफ्तारी

- फ़ोटो

BHAGALPUR: लॉडाउन के बीच इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी गांव की है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि अमरी गांव निवासी होरिल मंडल के बेटे धीरज मंडल का गांव के ही निरंजन मंडल की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे लेकर गांव में पांच महीने पूर्व पंचायत भी बुलाई गयी थी। पंचायत के फैसले के अनुसार धीरज मंडल गांव से दूर खेत में घर बनाकर रह रहा था जहां वह अपनी पत्नी के साथ रहता था।


पंचायत के फैसले के फैसले के बाद ही उसने दूसरी लड़की से शादी की थी और आज दिनदहाड़े गांव में गोली मारकर अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी।  इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गयी है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।