Patna Police Encounter: पटना में देर रात हत्या के आरोपी अंशु का एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली; पुलिस ने लखनऊ से किया है अरेस्ट Patna Police Encounter: पटना में देर रात हत्या के आरोपी अंशु का एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली; पुलिस ने लखनऊ से किया है अरेस्ट Bihar News: बिहार के इस जिले में चेहल्लुम जुलूस के दौरान लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस Bihar News: बिहार के इस जिले में चेहल्लुम जुलूस के दौरान लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस NCERT Partition Module: NCERT ने जारी किया नया मॉड्यूल, भारत विभाजन के लिए कांग्रेस और जिन्ना समेत इस चेहरे को बताया जिम्मेदार NCERT Partition Module: NCERT ने जारी किया नया मॉड्यूल, भारत विभाजन के लिए कांग्रेस और जिन्ना समेत इस चेहरे को बताया जिम्मेदार Krishna Janmashtami 2025: बिहार में हर वर्ष जन्माष्टमी की प्रतीक्षा करते हैं यहां के मुस्लिम, कन्हैया की बांसुरी पर ही निर्भर है इनका परिवार Life Style: हर महिला की डाइट में होने चाहिए ये आयुर्वेदिक सुपरफूड्स, मिलेंगे अद्भुत फायदे Bihar News: बिहार में भारत की स्वतंत्रता पर संग्राम, झगड़े में 4 घायल; 2 की हालत गंभीर Ips Amit Lodha: बुरे फंसे ADG साहब...सीनियर IPS अफसर के खिलाफ केस चलाने की इजाजत, नीतीश सरकार ने अभियोजन की दी स्वीकृति, आगे क्या होगा....
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 17 Oct 2024 07:28:50 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों के पीड़ित किसानों के लिए यह अच्छी खबर है। अब उन्हें फसलों की क्षति का मुआवजा दीपावली से पहले मिल जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुआवजे की राशि उनके खातों में चली जाएगी। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
मुख्यमंत्री कटिहार के बरारी के भगवती मंदिर महाविद्यालय मैदान में आयोजित बंदोबस्त प्रमाण पत्र वितरण, विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि 66 हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच 46 करोड़ की राशि भेजी गयी है। इस राशि से बाढ़ पीड़ितों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं समस्याओं से अवगत हूं।
मालूम हो कि, सरकारी डाटा के अनुसार बाढ़ से प्रथम और दूसरे चरण में 16-16 जिलों का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है। यहां के किसानों की फसल को क्षति पहुंची है। प्रथम चरण के लिए फसल क्षति के रूप में 229 करोड़ और दूसरे चरण के लिए 261 करोड़ रुपये का आकलन किया गया है। ऐसे में अब इनलोगों की मदद के लिए सीएम नीतीश कुमार ने यह निर्णय लिया है।
सरकार ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी किसान मुआवजा राशि से वंचित न रहे। ऐसे में राज्य के सभी पात्र किसानों को मुआवजा राशि का वितरण दिवाली से पहले किया जाएगा। इस साल अधिक बारिश और बाढ़ से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसे दखते हुए राज्य सरकार की ओर से उनके नुकसान की भरपाई की जा रही है। प्रदेश के किसानों को मुआवजा राशि का वितरण किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।