SAHARSA: 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी प्रिंस गिरफ्तार, STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में अपराधी बेलगाम: घर में घुसकर 2 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या ऑपरेशन सिंदूर पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..भारतीय सेना को मेरा सलाम..विशेषज्ञों को अपना काम करने दीजिए ARRAH: जिले के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद से मिले अजय सिंह, भोजपुर के विकास को लेकर हुई चर्चा BIHAR: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर जमुई में भव्य कार्यक्रम, विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा..पीएम मोदी के वादे को सेना ने किया पूरा पटना में बिना नंबर की थार से विदेशी हथियार बरामद, अपराधियों की साजिश नाकाम Bihar News: बिहार के सरकारी तालाबों को मिलेगी विशिष्ट पहचान, जलनिकायों को मिलेगा नया आयाम Bihar News: बिहार के सरकारी तालाबों को मिलेगी विशिष्ट पहचान, जलनिकायों को मिलेगा नया आयाम New Bypass in Bihar: बिहार में यहां बनने जा रहा है नया बाइपास, मालामाल होंगे इन जिलों के जमीन मालिक! New Bypass in Bihar: बिहार में यहां बनने जा रहा है नया बाइपास, मालामाल होंगे इन जिलों के जमीन मालिक!
1st Bihar Published by: Updated Tue, 13 Sep 2022 09:59:42 AM IST
- फ़ोटो
DESK : दिवाली नज़दीक है और कई लोगों के घर दूर हैं। पर्व-त्योहार आते ही ट्रेन और फ्लाइट की सीटें बुक होने लगती है। इस बार भी ट्रेन में रिजर्व्ड टिकट न मिलने से परेशान यात्रियों को फ्लाइट का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन फ्लाइट की टिकट का किराया इतना महंगा हो गया है कि आम लोग इसे अफ़्फोर्ड नहीं कर पा रहे हैं। अब इनलोगों के लिए घर जाना भी मुश्किल सा हो गया है। दिल्ली से पटना के बीच फ्लाइट टिकट की बात करें तो 22 अक्टूबर को इंडिगो में 15 हजार का टिकट है। वहीं, मुंबई रूट पर 20 हजार के पार टिकट का दाम है।
आपको बता दें, 24 अक्टूबर को दीपावली है और 6 दिन बाद ही छठ का पहला अर्घ्य भी। ऐसे में घर से दूर रहने वाले लोग जल्द से जल्द टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, 22 अक्टूबर को दिल्ली से पटना आने वाली सभी फ्लाइट का किराया 11 हजार के पार है। विस्तार में टिकट की बात करें तो ये 11 हजार 940 रुपये का है। एयर इंडिया के दिल्ली-पटना विमान में 12 हजार 885 रुपये, जबकि19 अक्टूबर को दिल्ली से पटना रूट पर 6500 से 7500 किराया है। आम तौर पर इस रुट का किराया 5,000 से लेकर 6,000 तक ही होता है, लेकिन त्यौहार आते ही टिकट की महंगाई दोगुनी से भी ज्यादा हो जाती है।
दिल्ली-पटना रूट
(सामान्य दिनों में किराया 5 हजार के आसपास)
22 अक्टूबर अधिकतम किराया 14,249
न्यूनतम किराया 11,940
21 अक्टूबर अधिकतम 18,343
20 अक्टूबर अधिकतम 14,249
बेंगलुरु-पटना रूट
(सामान्य दिनों में किराया 7 से 8 हजार के बीच)
22 अक्टूबर अधिकतम किराया 22,699 न्यूनतम किराया 15,989
21 अक्टूबर अधिकतम किराया 16,259
20 अक्टूबर अधिकतम किराया 13,472
● मुंबई से आने के लिए देना होगा 18 से 22 हजार तक
● 19 अक्टूबरको दिल्ली पटना रूट पर किराया करीब 7500
मुंबई-पटना रूट
(सामान्य दिनों में किराया साढ़े सात हजार के आसपास)
22 अक्टूबर अधिकतम किराया 21,588
न्यूनतम किराया 18,333
21 अक्टूबर अधिकतम किराया 18,333
20 अक्टूबर अधिकतम 13,818
हर रूट पर किराये में भारी उछाल