1st Bihar Published by: Updated Dec 01, 2021, 5:40:02 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां दो बाइक की सीधी टक्कर के बाद ब्लास्ट हो गया। एक बाइक की डिक्की में बम रखा हुआ था जो विस्फोट कर गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी है।घटना हरसिद्धि के जैलमुरारपुर की है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक की डिक्की में बम रखा हुआ था। जिसके कारण दो बाइक की टक्कर के बाद यह ब्लास्ट हो गया। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।