दो साल बाद बेटी से बात करने की बाप को मिली सजा, हाथ-पैर बांधकर ससुर ने की दामाद की बेरहमी से पिटाई

1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Aug 15, 2024, 9:52:00 PM

दो साल बाद बेटी से बात करने की बाप को मिली सजा, हाथ-पैर बांधकर ससुर ने की दामाद की बेरहमी से पिटाई

- फ़ोटो

JAMUI: नतीनी से बात करने पर ससुर ने हाथ पैर बांधकर दामाद को बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जाता है कि दो साल से दामाद अपनी बेटी और पत्नी से अलग रह रहा था। दामाद की पिटाई का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के अमारी इलाके की है। जहां एक युवक की कमरे में बंद कर हाथ-पैर बांधकर ससुरालवालों ने जमकर पिटाई कर दी। 


ससुराल में दामाद की पिटाई की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक और उसकी पत्नी को थाना ले गयी। जहां दोनों से पूछताछ की गयी। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। दीपक की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उसका हाथ-पैर रस्सी से बंधा हुआ है और वह जमीन पर लेटा हुआ है। 


युवक की पहचान जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गोटाजोर इलाका निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है जो ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। जिसकी शादी खैरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव के कपिलदेव तांती की बेटी विभा कुमारी से हुई थी। परिवारिक विवाद में पति और पत्नी दो साल से अलग रह रहा था। इसी कारणों से दीपक का अपने ससुर, सास और पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। 


गुरुवार को दीपक सवारी लेकर ई-रिक्शा से ससुराल की ओर गया था। तभी दीपक को अपनी दो साल की बेटी पर नजर पड़ गई। दीपक अपनी बेटी से बात करने लगा। बच्ची से बात करते हुए उसके ससुर ने देख लिया। फिर क्या था ससुर ने दीपक को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। 


परिवारिक विवाद के कारण पति-पत्नी दीपक और विभा दोनो दो साल से अलग रह रहे थे। पत्नी विभा अपने मां-पिता के साथ मायके में रह रही है। इस मामले में खैरा थाना अध्यक्ष दुर्गेश दीपक ने बताया कि युवक के साथ पिटाई की जानकारी नहीं है। पत्नी पत्नी में विवाद हुआ था। जिसकी सूचना पर पर डायल 112 नंबर की पुलिस ने दोनों को उठाकर थाने लेकर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।